दोस्त की हैवानियत! प्रेग्नेंट सहेली का पेट चीरकर चुराया ‘बच्चा’, पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    Loading

    ब्राजीलिया: अक्सर ऐसी कई घटना सामने आती रहती है जिसे जानकर आपकी रूह कांप (Shocking News) जाती है। आज के समय में इंसानियत मिल पाना मानों मुश्किल सा हो गया है। कुछ ऐसा ही दिल दहला देना वाला मामला ब्राजील (Brazil News) से सामने आया है। जहां एक दोस्त ने अपनी ही सालेही को मौत के घाट उतार डाला। साथ ही उसका अजन्मा बच्चा भी चुराकर (Stole Unborn Baby) भाग गई। जिसके बाद अब उसे कड़ी सजा सुनाई गई है। 

    फोटोशूट का बनाया बहाना 

    डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के कैनेलिन्हा (Canelinha) में बीते 27 अगस्त यह घटना हुई है। 24 साल की फ्लेविया गोडिन्हो माफ्रा (Flavia Godinho Mafra) 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं। उस समय उसकी बेस्ट फ्रेंड रोसाल्बा मारिया ग्रिम (Rosalba Maria Grime) ने उसको बेबी शावर और फोटोशूट करने का ऑफर दिया। जिसके बाद रोसाल्बा ने फ्लेविया को फोटोशूट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गईं। 

    चाकू से काटा पेट 

    रोसाल्बा ने फ्लेविया को वहां लेकर गई जहां ईंटों का काम किया जाता था। उसके बाद आसपास को किसी को नहीं पाते हुए उसने फ्लेविया पर ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। जब फ्लेविया गंभीर रूप से घायल हो गई तब रोसाल्बा ने एक चाकू लेकर फ्लेविया का पेट काटा और उसका जात बच्चे को गर्भ (Woman Cuts Friend Womb to Steal Unborn Baby) में से निकाल लिया। बच्चे को लेने के बाद उसने महिला को एक खाली भट्टी में मरने के लिए डाल दिया। जहां फ्लेविया की मौत हो गई।

    बच्चे को लेकर पहुंची अस्पताल 

    उसके बाद रोसाल्बा अपने पार्टनर के साथ एक अस्पताल पहुंची। उसने अपने पार्टनर से झूठ कहा कि प्रेग्नेंट है। बच्चे को लेकर जब वह अस्पताल गई तो उसने डॉक्टर से कहा कि यह रोसाल्बा और उसके पार्टनर का बच्चा है। जिसे सुनकर डॉक्टर को अचानक हुई डिलिवरी पर शक हुआ। इसके बाद डॉक्टर्स ने पुलिस को बुलाया, फिर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी महिला ने कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकारा कर लिया। 

    कोर्ट में किया जुर्म क़ुबूल 

    रोसाल्बा  ने कोर्ट में बताया कि वह फ्लेविया से चिढ़ती थी। इसी वजह से उसने उसका बच्चा चुरा लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस पूरे मामले को अंजाम देने के लिए उसने पहले ऑनलाइन रिसर्च की, कि पेट में से बच्चे को कैसे निकाला जाता है। हालांकि इस पूरी घटना में महिला के पार्टनर का कोई हाथ नहीं था। आपको बता दें कि रोसाल्बा को 57 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।