People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: न्यूजीलैंड (New Zealand) के ऑकलैंड (Auckland) में आज (शनिवार) दुनिया के नए साल (2023) (New Year 2023) का सबसे पहला जश्न देखने को मिला। ऑकलैंड नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है। नए साल के जश्न के लिए ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को लाइटों से सजाया गया है। वहीं, नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान यहां से आतिशबाजी भी की गई।

    दुनिया में सबसे पहले नए साल का जश्न 

    बता दें कि, न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। दरअसल, नया दिन दुनिया के पूर्वी हिस्से से शुरू होता है। इसलिए दिन की शुरुआत यहां पर पहले होती है। ऑकलैंड में पिछले साल 2022 में भी कोरोना के समय में भी नए साल के जश्न को मनाया गया था।

    भारत से लगभग 7.30 घंटे पहले होया है जश्न 

    उल्लेखनीय है कि, दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में मौजूद होने के कारण ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है। यहां नए साल का जश्न भारत से लगभग 7.30 घंटे पहले सेलिब्रेट किया जाता है। भारतीय समयानुसार 4:30 बजे थे, तब ही ऑकलैंड में नए साल का जश्न मनाना शुरू हो गया।