(Image-Internet)
(Image-Internet)

    Loading

    नई दिल्ली: शाकाहारी मछली पढ़कर चौंक गए न? दुनिया में बहुत लोग ऐसे है जो वेजिटेरियन होते है, लेकिन वो चाहते है कि एक बार तो भी वे नॉनवेज ट्राई करें। लेकिन वे इसे खाने से बेहद परहेज करते है, पर अगर हम आपको कहें कि शाकाहारी लोग भी बिना किसी परहेज के मछली खा सकते है, तो आप क्या कहेंगे? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मछली शाकाहारी कैसे हो सकती है? तो आइए जानते है क्या है इस शाकाहारी मछली का राज…. 

    शाकाहारी मछली??

    दरअसल लंदन में एक ऐसा रेस्त्रां है, जहां शाकाहारी लोग बिना किसी झिझक के शाकाहारी मछली खा सकते है। जी हां लंदन के इस अनोखे रेस्त्रां में शाकाहारी मछली परोसी जाती है। बता दें कि शाकाहारी मछली से हमारा मतलब वैसी मछलियां नहीं है, जो दाना चुगती हैं। हमारा मतलब है कि ये रेस्त्रां मछली के फ़ूड आइटम्स शाकाहारी चीजों से बनाता है। आसान भाषा में बताये तो एक ऐसी मछली जो शाकाहारी खाद्य सामग्री से बनती है। 

    (Image-Internet)

    शाकाहारी लोग कहते है मछली 

    आपको बता दें कि शाकाहारी मछली खिलाने वाला लंदन के इस रेस्त्रां का नाम डेनियल सटन है। बता दें कि यहां आपको फिश की कई वेराइटी वाली डिशेज मिल जाएंगी। इसमें फिश चिप्स से लेकर फ्राइड फिश, फिश करी आदि शामिल है। लेकिन अगर आप वेजेटेरियन है, तब भी आप इन आइटम्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। मछली के ये आइटम्स असल में वेज चीजों से बनाए गए हैं। ऐसे में कोई भी शाकाहारी शख्स इन्हें खा सकता है। इससे ना उनका धर्म भ्रष्ट होगा ना उन्हें पाप लगेगा। इसे खाने बड़े दूर से लोग आते है। 

    शाकाहारी मछली में कई प्रकार 

    लंदन  में स्थित इस रेस्त्रां ने शाकाहारी लोगों के लिए इस ख़ास तरह के मेन्यू को डिजाइन किया है। इसमें आपको फिश से जुड़े कई आइटम्स मिल जाएंगे। करी से लेकर फ्राइड फिश चिप्स भी इसमें शामिल है। लेकिन जैसा की हमने आपको पहले बताया यह सारे आइटम्स वेज हैं। रेस्त्रां के मालिक का दावा है कि इनका टेस्ट बिलकुल फिश जैसा ही होता है। इन्हें खाने के बाद कोई भी ये नहीं कह सकता कि ये वेज है। ना कि रियल फिश, इतना ही नहीं बल्कि यह दिखने में भी पूरी तरह साधारण मछली जैसे ही नजर आती है। 

    शाकाहारी मछली ऐसे होती हैं तैयार

    लन्दन के इस रेस्त्रां के मालिक के अनुसार वो अपने ग्राहकों को वेज फिश सर्व कर रहे हैं।  ये फिश एक एक्सपेरिमेंट के जरिये बनाया गया है। बता दें कि उनकी टीम ने इस सफल एक्सपेरिमेंट को अंजाम दिया।  इसमें उन्होंने केले के फूल और समुद्री पौधे सैम्फायर को यूज किया। जब इन्हें मिक्स कर मसालों के साथ फ्राई किया जाता है, तो इसका टेस्ट बिलकुल मछली की तरह हो जाता है।

    मिलता है वेज झींगा 

    लंदन के इस खास रेस्त्रां की और एक खास यह है कि यहां वेज झींगा भी बनाया गया है। आपको बता दें कि इस वेज झींगे को जापानी आलू से तैयार किया जाता है। जी हां जापानी आलू के स्टार्च से बनता है ये वेज झींगा। ये जगह और शाकाहारी मछली इतनी मशहूर है कि वेज मछली खाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। सभी को इन आइटम्स का टेस्ट काफी पसंद आ रहा है, फिलहाल ये शाकाहारी मछली सबके लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।