Celebration

    Loading

    नई दिल्ली: आज यानी 1 जनवरी को जहां पूरी दुनिया नए साल (New Year 2022) का जश्न मना रही है। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी एक ऐसी खबर बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद आपको ना पता हों। जी हां नए साल में लोग कई सारी उम्मीदें और आखों में नए सपने लिए अपनी शुरुआत करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के कई देशों में नए वर्ष को लेकर कई तरह की अजीबोगरीब मान्यताएं है। तो चलिए नए साल के इस अवसर पर हम आपको अगल-अलग देशों की नववर्ष से जुड़ीं मान्यताएं (Weird Traditions) बताते है…. 

    इटली (Italy)

    इटली की नए साल को लेकर अजीब मान्यताों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां यहां एक मान्यता काफी पुरानी है। दरअसल यहां नए साल की शुरुआत होते ही और उसके पहले दिन लाल अंडरवियर (Wearing Red Underwear on New Year) पहना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा पुरुष और महिलाओं दोनों ही करती हैं।

    दरअसल इसके पीछे एक कारण है। इटली में लाल रंग फर्टिलिटी से जोड़ा जाता है। ऐसे में जो कपल मां-बाप बनने की तमन्ना रखते हैं, वो साल के पहले दिन लाल अंडरवियर पहनते हैं जिससे उन्हें गुड न्यूज सुनने को मिले। इसलिए यहां साल के पहले दिन लाल रंग की अंडरवियर पहनी जाती है। 

    ग्रीस (Greece)

    हम सब जानते है ग्रीस अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में मशहूर है। यहां नए साल को लेकर बेहद अजीब मान्यता है। दरअसल यहां नए साल की नई शुरुआत के लिए ग्रीस (Greece) लोग अपने घर के बाहर एक या दो प्याज (Onion Hanged at Doorstep) टांग देते हैं। नए साल के पहले दिन की सुबह होते ही माता-पिता बच्चों के सिर पर धीरे-धीरे प्याज मारकर उन्हें उठाते हैं। इससे जुडी यह मान्यता है कि ऐसा करने से घर में और बच्चों के जीवन में खुशहाली आती है। 

    चेक रिपब्लिक (Czech Republic) 

    यहां बात करें नए वर्ष के आगमन की तो बेहद ही अलग तरीके से होता है। चेक रिपब्लिक में लोग टैरो कार्ड की जगह सेब (Apples Tell Fortune on New Year) के जरिए अपने भविष्य के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले सेब को काटा जाता है और अगर अंदर स्टार जैसा नजर आता है तो इसका अर्थ होता है कि लोगों के लिए आने वाला साल अच्छा होगा। लेकिन अगर अंदर क्रॉस जैसा बनता है तो घर को लोगों के बीमार होने के चांस होते हैं।  इस तरह यहां सेब को काटकर पुरे साल का भविष्य देखा जाता है। 

    स्पेन (Spain) 

    आपको बता दें कि स्पेन (Spain) में नया साल काफी अलग तरह से मनाया जाता है। यहां लोग 12 बजते ही सबसे पहले अंगूर (Eating Grapes on New Year) खाते हैं। मगर कम से कम 12 अंगूर खाना जरूरी है। दरअसल ये स्पेन में ये अनोखी मान्यता 19वीं सदी से जारी है और इसके पीछे कारण ये है कि अंगूर लोगों के लिए समृद्धि लेकर आता है।  12 बजते ही घड़ी के बढ़ते कांटे के अनुसार अंगूर खाए जाते हैं। 

    डेनमार्क (Denmark) 

    डेनमार्क (Denmark) में नए साल का स्वागत बेहद ही अजीब तरीके से किया जाता है। यहां लोग अपने यार-दोस्तों के घर के बाहर कांच की प्लेट तोड़ते हैं। आपको बता दें कि ऐसा रात में 12 बजते ही किया जाता है। यहां ऐसी मान्यता है कि घर के बाहर ज्यादा टूटी हुई प्लेट्स (Breaking Plates on Doors) शुभ मानी जाती है। ऐसा कर के लोग अपने गुजरे हुए साल के गुस्से और दुख का अंत कर नए साल में प्रवेश करते हैं। इस तरह यहां प्लेट्स तोड़कर नए साल का वेलकम किया जाता है। 

    रूस (Russia) 

    रूस में नए साल को लेकर एक अलग ही मान्यता है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। दरअसल यहां ये मान्यता 25 साल से भी ज्यादा पुरानी है। जमे हुए लेक बैकल में दो गोताखोर न्यू ईयर ट्री (Planting New Year Tree in Lake) लगाने के लिए सतह से करीब 100 फीट नीचे जाते हैं। यहां ऐसी मान्यता है की वे पेड़ को गुड लक मानते है। इसीलिए वे इस तरह नए साल का स्वागत करते है। 

    चिली (Chile) 

    चिली की मान्यता जानकार आप भी दंग रह जायेंगे। दरअसल यहां नए साल का स्वागत करने का तरीका बेहद अलग होता है। यहां नए साल के पहले दिन लोग अपने पूर्वजों और गुजर गए लोगों को याद करते हैं और कब्रिस्तान (Service at Cemetery) जाकर वहां साफ-सफाई करते हैं।