here-is-why-elon-musk-has-changed-his-twitter-name-to-elona
File Photo

मस्क ने ट्विटर पर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को वन-ऑन-वन फाइट के लिए चैलेंज किया था।

    Loading

    नई दिल्ली, Tesla के CEO Elon Musk सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने ट्वीटस के कारण चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार वह अपने नाम की वजह से चर्चा हो रही है। हाल ही में खबर मिली है कि, Elon Musk ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है। उन्होंने अपना नाम बदल कर Elona Musk कर दिया है। 

    Elon Musk ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ Chechen Republic के हेड Ramzan Kadyrov का एक टेलीग्राम पोस्ट भी पर शेयर किया है। जिससे पता चल रहा है कि आखिर Elon Musk ने नाम क्यों बदला है।

    दरअसल, Elon Musk ने रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin से लड़ने की शर्त लगाई थी। इसके बाद पुतिन के दोस्त और Chechen Republic के हेड Ramzan Kadyrov ने मस्क पर निशाना साधा था। जिसके बाद मस्क ने अपना नाम बदल कर Ramzan Kadyrov को करारा जवाब दिया है।

    मस्क ने ट्विटर पर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को वन-ऑन-वन फाइट के लिए चैलेंज किया था। मस्क ने बताया कि, उनके पास मार्शल आर्ट्स जैसे Brazilian Jiu-Jitsu, Judo, Kyokushin Karate और Taekwondo में काफी प्रैक्टिस रेंज है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति भी Judo-Karate में ब्लैक बेल्ट है। वो रूसी मार्शल आर्ट Sambo की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध करने पर World Taekwondo ने पुतिन से ब्लैक बेल्ट वापस ले ली है।

    मस्क के ट्वीट के बाद रूस के स्पेस प्रोग्राम ने इस बात पर रिएक्ट करते हुए उन्हें कमजोर बताया था। वहीं, इसके बाद मस्क ने रूसी ऑफिसर को मूर्ख कहा था। ट्विटर पर इन दोनों की लड़ाई चल रही थी। तभी बीच में Chechen के हेड Ramzan Kadyrov भी कूद पड़े। उन्होंने Elon Musk का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद Elon Musk ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया।

    बता दें कि, Ramzan Kadyrov रूस के राष्ट्रपति के करीबी है। मस्क द्वारा पुतिन को दिए गए फाइट चैलेंज पर Ramzan Kadyrov ने उनका मजाक उड़ाया था। Ramzan Kadyrov ने Elon Musk को Alyona कहा। 

    Ramzan Kadyrov ने लिखा था कि, मस्क आपको एक सलाह है। पुतिन के खिलाफ अपनी ताकत के बारे में बड़ी बाते मत करो। आप दोनों पूरी तरह से अलग लीग में हैं। ये मार्शल आर्ट या जूडो के बारे में भी नहीं है। आपको पुतिन से मुकाबला करने के लिए अपने मसल्स को पंप करना होगा ताकि आप gentle (effeminate) Elona से ब्रूटल मस्क बन सके। 

    Ramzan Kadyrov को जवाब देते हुए मस्क ने लिखा था कि, ‘ऑफर के लिए धन्यवाद। लेकिन, इस तरह की शानदार ट्रेनिंग मेरे लिए काफी फायदेमंद है। अगर वो लड़ाई करने से डरते हैं तो मैं अपने लड़ाई में केवल बाएं हाथ का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हूं। जबकि मैं लेफ्ट-हेंडेड नहीं हूं।’