प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    इंडोनेशिया: बहुत से मुस्लिम देश (Muslim Country) में कई तरह के दर्दनाक सजा दी जाती है, जिसे सुनकर भी लोगों की रूह कांप उठती है। कुछ ऐसी ही खबर इंडोनेशिया (Indonesia) से सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला (Married Woman) को गैर-मर्द के साथ संबंध (Sex Relationship) बनाने पर खौफनाक सजा दी गई। जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस महिला को सबके सामने चाबुक से इतना मारा गया कि वो बेहोश हो गई। यह सब कुछ पुलिस अधिकारियों (Police Officers) की मौजूदगी में हुआ।

    ‘डेली स्टार’ में छपी खबर के मुताबिक, इंडोनेशिया के बांदा आचेह शहर (Banda Aceh City, Indonesia) में एक महिला (Woman) को दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने के लिए क्रूर सजा दी गई। इसके अलावा महिला के पार्टनर को भी कोड़े से मारा गया। ये सब सजा शरिया कानून के तहत दी गई थी, वो भी पुलिस अधिकारियों की निगरानी में। इस खबर को पढ़कर हर कोई हैरान है। 

    महिला को सजा देने से पहले सफेद रंग की इस्लामिक ड्रेस (Islamic Outfit) पहनाई गई। फिर उसे जमीन पर बैठा दिया गया। उसके बाद दूसरी महिला ने उस पर एक के बाद एक 17 चाबुक बरसाए गए। इस दौरान महिला काफी चीखती रही, लेकिन शरिया कानून के मुताबिक उसे कोई भी बचाने नहीं आता। जिसके बाद वह दर्द की वजह से कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थी।

    बता दें कि, इंडोनेशिया में इस तरह की सजा बहुत आम है। इससे पहले भी कई लोगों को इस तरह की सजा दी गई है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि सजा मिलने के दौरान अगर आरोपी के बेहोश हो जाता है तो उसे पहले जगाया जाता है, फिर उसे बाकी बचे हुए कोड़े या चाबुक दोबारा मरना शुरू किया जाता है। यह सब सजा पुलिस अधिकारीयों के सामने दी जाती है।