Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    कई बार लोग कहीं घूमने जाते है, तो वह तस्वीरें वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है। लेकिन कई बार ऐसा करना कुछ लोगों को महंगा पड़ जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक इंस्टाग्राम मॉडल (Merve Taşkın) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करने की वजह से जेल जाना पड़ा।

    बता दें कि  इंस्टाग्राम मॉडल (Instagram Model) को एम्स्टर्डम के सेक्स म्यूजियम में ली गई अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके लिए मॉडल पर तुर्की देश ने मुकदमा दर्ज किया है। तुर्की देश ने मॉडल के खिलाफ अश्लीलता के तहत कानून दर किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल ने बताया कि अपने   22 वें जन्मदिन के मौके पर कुछ दोस्तों के साथ सेक्स म्यूजियम गई थीं और वह उन्होंने  म्यूजियम में चित्रों और मूर्तियों के सामने कुछ तस्वीरें खींची।

    मॉडल का कहना है कि तस्वीरों को पोस्ट करने का मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था। लेकिन तुर्की देश ने उन्हें घर लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया। तुर्की ने मॉडल पर इंटरनेट पर अश्लील समझी जाने वाली  सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने के अपराध में मॉडल पर  दंड संहिता के अनुच्छेद 226 के तहत दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। अब वह तुर्की के प्रतिबंधात्मक अश्लीलता कानून के तहत मुकदमे का सामना कर रही है।