वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी व अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं यह तस्वीर है जब वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के पति डग एम्हॉफ (Doug Emhoff) को होंठों पर किस (kiss) कर रहीं हैं। उन्होंने मगलवार को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ को होंठों पर चूमा। समाचार एजेंसी ANI में आई खबर के अनुसार वह तस्वीरों में किस करते नजर आ रहीं हैं।
Did Jill Biden just kiss Kamala's husband on the LIPS?! pic.twitter.com/KvrUxSI8Lu
— Benny Johnson (@bennyjohnson) February 8, 2023
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दूसरी बार स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। इसके कुछ ही देर बाद, जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन तथा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ के बीच चुंबन का वीडियो माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर वायरल हो गया।
US: Jill Biden kisses Kamala Harris' husband, SOTU moment goes viral
Read @ANI Story | https://t.co/0M6qiPx1iR#JillBiden #DougEmhoff #SOTU pic.twitter.com/f4fajRzf8u
— ANI Digital (@ani_digital) February 8, 2023
जो बाइडेन ने मंगलवार को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था ‘धरती के किसी भी अन्य देश की’ तुलना में तरक्की करने के लिए बेहतर स्थिति में है, भले ही कोविड-19 और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले की वजह से कितनी भी बाधाएं आ रही हों।