Landslide
Representative Photo

    Loading

    काठमांडू: नेपाल (Nepal) के परबत जिले (Parbat District) में भूस्खलन (Landslide) की घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत (Death) की खबर है। इस घटना में दो लोग लापता (Missing) बताए जा रहे हैं। ANI ने नेपाल पुलिस के हवाले से बताया है कि, नेपाल के परबत जिले में आज सुबह भूस्खलन होने से कम से कम छह लोगों की जान चली गई है जबकि दो लापता हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है। 

    काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले बुधवार को कास्की और डांग जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। घोरही सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-4, डांग में बाढ़ सिस्नेखोला में एक कार के बह जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई। दो पीड़ितों के शव बुधवार रात को ही बरामद किए गए जबकि दो अन्य शव गुरुवार सुबह तीन किलोमीटर नीचे की ओर मिले।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल के पहाड़ों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पोखरा और दांग जिले में बुधवार की अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन की घटाएं सामने आई हैं जिनमें जान और माल के नुक्सान की खबर है। लैंडस्लाइड की घटाओं से नेपाल के कई मुख्य सड़क मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है।