food
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: खाने की बात करें तो भारत अपने कई तरह के स्वादिष्ट आहार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां खानें में इतनी विविधता है की थोड़े-थोड़े दुरी पर खानें का स्वाद बदलते जाता है। इनमे भी कुछ पकवान ऐसे होते है जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय होते है। थी उसी तरह दुनिया के बाकी देशों में भी कुछ ऐसे डिश है जो काफी मशहूर है। अगर आप खाने के बेहद शौकीन है तो तो ये खबर आपके लिए है। तो आइए जानते है दुनिया के बाकी देशों में मशहूर डिश कौन सी है…. 

    इंग्लैंड- रोस्टेड बीफ और यॉर्क शिरे पुडिंग

    इंग्लैंड दुनिया के मशहूर देशों में से एक है। यहां दुनिया के कई लोग जाकर अपना बसेरा करते है। ऐसे में ये जानना जरुरी है की आखिर इंग्लैण्ड में कौन सी डिश सबसे मशहूर है। बता दें कि इंग्लैंड की रोस्टेड बीफ और यॉर्कशिरे पुडिंग को ट्रेडिशनल डिश माना जाता है। यह मैरिनेटेड बीफ से बनता है और इस रोस्टेड आलू के साथ सर्व किया जाता है। इस डिश को इंग्लैंड में काफी पसंद किया जाता है। 

    अफगानिस्तान- काबुली पुलाव

    जहां हम बात करें अफगानिस्तान की तो अफगानी बिरयानी पुलाव का नाम आपने काफी सुना होगा। जी हां यह पुलाव ही अफगानिस्तान की नेशनल डिश मानी जाती है। यह बासमती चावल, लैंब मीट, गाजर, किशमिश और कई तरह के मसालों से बनाई जाती है, जिसे अफगानिस्तान में ही नहीं बल्कि इसे बाहर भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि अफगानी बिरयानी अफगानिस्तान में ही नहीं बल्कि बाकी जगहों पर भी बहुत प्रसिद्ध है। 

    फ्रांस -Pot-au-Feu

    फ्रांस को भला कौन नहीं जानता सभी चीजों में आगे रहने वाला यह देश खानपान में भी मशहूर है। जी हां यहां की बात करें तो यहां Pot-au-Feu काफी लोकप्रिय है, जिसे वहां की नेशनल डिश के रूप में भी जाना जाता है। यह मीट और सब्जियों को पकाकर बनाया जाता है। इसके यहां का क्लासिक कंफर्ट फूड माना जाता है। 

    ऑस्ट्रेलिया- मीट पाई

    सब देशों के आहार में उनकी एक अपनी अलग खासियत होती है। अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का ट्रेडिशनल भोजन मीट पाई होता है। इसे मीट, आटा और मसालों के द्वारा तैयार किया जाता है और यह एक केक की तरह होता है। इस डिश को ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही पसंद किया जाता है। 

    अमेरिका – हैमबर्गर 

    दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहे जाने वाला अमेरिका है। अगर आप अमेरिका जाएं और वहां जाकर हैम बर्गर ना खाएं, ऐसा नहीं हो सकता है। जी हां आपको बता अमेरिका में रहने वाले लोगों की हैमबर्गर सबसे फेवरेट डिश में से एक है और इसे अब दुनियाभर में खाया जाता है। यह बन, स्लाइस्ड ब्रेड रोल, सॉसेज और बीफ पेटीज की मदद से इसे बनाया जाता है। ये अमेरिका में ही नहीं बल्कि अब दुनिया के फैंस जगहों में मशहूर डिश है।