nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) से आ रही बड़ो खबर के अनुसार, यहां के बारा शहर में आज यानी गुरुवार को हुए एक बड़े सड़क हादसे (Road Accident) में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें फिलहाल यहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल नेपाल पुलिस ने इस बाबत इतनी ही जानाकारी दी है। इस पर और विवरण की प्रतीक्षा है। 

    गौरतलब है कि बीते 3 अक्टूबर को भी नेपाल में एक बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 36 अन्य घायल हो गए थे। उक्त दुर्घटना हेटौबा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-15 से लगे ईस्ट-वेस्ट हाइवे पर चुड़ियामाई मंदिर के निकट हुई थी।

    तब घटना पर पुलिस ने बताया था कि, हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य घायल हो गए थे। यह रात्रि बस काठमांडू से झापा की तरफ जा रही थी।