burn
Representational Image

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ नेपाल (Nepal) में LPG गैस रिसाव (LPG Gas Leak0 के बाद हुए भयंकर धमाके में नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी बुरी तरह झुलस गए हैं। इस घटना में वह करीब 25% झुलस गए जबकि उनकी मां करीब 80% जल गई हैं। वहीं अब से कुछ देर पहले चंद्र भंडारी के सचिवालय ने बताया कि, “सांसद चंद्र भंडारी को उनकी मां के साथ आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा।”

    गौरतलब है कि, कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल ने इससे पहले बताया था कि उनकी हालत अच्छी नहीं है, उन्हें देश से बाहर जलने के विशेषज्ञ अस्पताल में ले जाने की जरुरत है क्योंकि यहां इलाज संभव नहीं है।”

    जानकारी दें कि, LPG गैस रिसाव (LPG gas leak) से हुए विस्फोट में नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी (Chandra Bhandari) 25% झुलसे और उनकी मां लगभग 80% जल गईं हैं। दोनों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन अस्पताल ने इनके इलाज पर अपनी असमर्थता जतायी है। जिसके चलते दोनों घायलों को अब ईलाज के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई ले जाया जा रहा है।