new-zealand-prime-minister-jacinda-ardern-tests-positive-for-covid-19

उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।

    Loading

    वेलिंगटन: न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव (Prime Minister Jacinda Ardern Tests Positive) पाई गई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। जैसिंडा अर्डर्न ने खुद को अपने ही घर में आइसोलेट कर लिया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने बताया कि उन्होंने कोरोना से बचने के लिए काफी सावधानी बरती, लेकिन फिर भी कोरोना की चपेट में आ गई। 

    बता दें कि, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री (Jacinda Ardern) रविवार से ही अपने परिवार संग घर पर आइसोलेट हैं। रविवार को उनके मंगेतर Clarke Gayford कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जैसिंडा अर्डर्न ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस में लिखा, ‘तमाम कोशिशों के बावजूद, दुर्भाग्य से, मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jacinda Ardern (@jacindaardern)

    जैसिंडा अर्डर्न ने आगे कहा कि, हम रविवार से आइसोलेट हैं। मंगेतर Clarke Gayford और बेटी नेव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अगर कोई और भी है जो कोरोना संक्रमित है और खुद को आइसोलेट कर रखा है। मुझे उम्मीद है कि आप अपना अच्छे से ध्यान रखेंगे।

    शुक्रवार को न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि न्यूजीलैंड में कोरोना के नए 7,441 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 2,503 सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सामने आए हैं।