Nobel Peace Prize Announced, Philippine Journalist Maria Ressa and Russia's Dmitry Muratov Peace Prize
File Photo

    Loading

    ओस्लो: फिलीपीन (Philippines) की पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूसी (Russia) पत्रकार दमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को नोबेल शांति पुरस्कार (2021 Nobel Peace Prize) दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर दिया गया है। विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने की। 

    शरीर विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस, अर्देम पैटापूटियन ने जीता

    साल 2021 के नोबेल प्राइज़ की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए शरीर विज्ञान या चिकित्सा में 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और अर्देम पैटापूटियन (Ardem Patapoutian) ने जीता है। 2021 के नोबेल पुरस्कारों में से पहला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणाओं के सप्ताह में शुरू हुआ।

    रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

    आणविक निर्माण का एक ‘‘सरल” नया तरीका खोजने के लिए दो वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की बुधवार को घोषणा की गई। अणुओं के निर्माण के इस नये तरीके का इस्तेमाल दवाओं से लेकर भोजन के स्वाद तक सब कुछ बनाने के लिए किया जा सकता है। जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और स्कॉटलैंड में जन्मे डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन के इस तरीके के जरिये वैज्ञानिकों को अणुओं को अधिक किफायती, कुशलतापूर्वक, सुरक्षित रूप से और काफी कम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ उत्पादन करने की अनुमति मिली है। विजेताओं की घोषणा ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के महासचिव गोरान हैन्सन ने की।

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)