kim-jong
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: हम सब जानते है कि उत्तरी कोरिया के किम जोंग अपने तानाशाही और सख्ती के लिए जाने जाते है। आपको बता दें कि उत्तरी कोरिया में किम जोंग द्वारा और एक आदेश जारी हुआ है जो वहां के जनता के लिए काफी नुकसान या परेशान करने वाला है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

    ये है सख्ती 

    आपको बता दें की उत्तरी कोरिया के लोग अगले 11 दिनों तक अपनी कोई भी खुशी नहीं मना सकते। जी हां उनके हसने और ख़ुशी मनाने पर किम जोंग ने पाबंदी लगाई हुई है। दरअसल ये सख्ती का नियम लगाने के पीछे एक वजह भी है। आपको बता दें कि उत्तरी कोरिया देश के पूर्व सुप्रीम लीडर किम जोंग इल की 10वीं बरसी पर 11 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। 

    नई पी सकेंगे शराब 

    आपको बता दें कि किम जोंग इल की बरसी पर देश में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। यहां 11 दिनों तक लोग शराब नहीं पी सकेंगे। वे खरीदारी नहीं कर पाएंगे और उनके हंसने पर रोक रहेगी। एक व्यक्ति ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि इस दौरान बाहर सैर-सपाटे पर भी रोक लगाई गई है। इस व्यक्ति ने बताया कि 11 दिनों के शोक के दौरान फरमान का उल्लंघन करने पर लोगों को कठोर सजा दी जाएगी।  अगर इन सभी नियमों को तोडा गया तो कठोर सजा हो सकती है। 

    किम जोंग इल की है पुण्यतिथि 

    आपको बता दें कि मिली हुई जानकारी के अनुसार उत्तरी कोरिया देश के पूर्व सुप्रीम लीडर किम जोंग इल की 17 दिसंबर यानी आज 10वीं बरसी हों।रिपोर्ट में एक अन्य सूत्र के हवाले से कहा गया कि शोक के दौरान शोक का ‘उचित माहौल’ सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को लोगों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। 

    किम जोंग इल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए उत्तर कोरिया में इस बार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग इल की मौत 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हो गई थी। उन्होंने 17 साल देश पर शासन किया। इसलिए अब उनके बरसी के अवसर यह नियम उत्तरी कोरिया के लोगों के लिए बनाए है।