OSLO
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. नार्वे (Norway) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मध्य ओस्लो (Oslo) में हुई भयंकर गोलीबारी में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं पुलिस की मानें तो, यह गोलाबारी आज यानी शनिवार सुबह डाउनटाउन एरिया के एक ‘बार’ में हुई हैं।

    अब तक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि यह हमला क्यों हुआ, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीँ गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

    घटना बाबत नॉर्वे पुलिस ने बताया कि ओस्लो में हुई गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीँ अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी शनिवार तड़के नॉर्वे की राजधानी के डाउनटाउन इलाके में एक ‘बार’ के बाहर हुई।  

    मामले पर पुलिस प्रवक्ता तोरे बारस्तैद ने बाते कि, गोलीबारी के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। साथ उन्होंने बताया कि फिलहाल इस खुनी वारदात के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी है। लेकिन जल्द ही इसका भी पता लगा लिया जाएगा।