america
FILE- PHOTO

Loading

वाशिंगटन: भारत (India) में बड़े धूमधाम से दिवाली (Diwali) का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि हिंदू धर्म का यह सबसे बड़ा पर्व है। दुनिया के कई देशों में भारतीय रहते हैं और दिवाली मनाने हैं। भारत से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका (America) में भी रहते हैं। ऐसे में अब अमेरिका में भी दिवाली की छुट्टी  (Diwali holiday) मिलेगी। इसके लिए  संसद में प्रस्ताव पेश किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रस्ताव पारित कर दिया जाएगा। जिसके बाद अमेरिका में दीवाली के दिन आधिकारिक अवकाश घोषित हो जाएगा।  

अमेरिका की एक प्रमुख सांसद ने संसद में एक विधेयक पेश कर दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मांग की है कि दिवाली के दिन अवकाश घोषित किया जाए। दिवाली का पर्व दुनियाभर में अरबों लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसलिए इस दिन अवकाश होना चाहिए।  

सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश करने के बाद डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘दिवाली दुनिया भर में अरबों लोगों, न्यूयॉर्क और अमेरिका में अनगिनत परिवारों तथा समुदायों के लिए वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।” दिवाली दिवस अधिनियम को संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो दिवाली के दिन होने वाला अवकाश अमेरिका में 12वां संघीय अवकाश होगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)