oldest-man-in-world-dies-aged-one-hundred-and-twelve

फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था।

    Loading

    मैड्रिड, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ (Guinness World Records) द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते (Saturnino de la Fuente) का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।

    एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था।

    ‘ईएफई’ की खबर के अनुसार, फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था। फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।(एजेंसी)