pakistan

    Loading

    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan)  से मिली बड़ी खबरों के अनुसार,यहां के तोरखम में पाकिस्तानी तालिबान (Taliban) और पुलिस फोर्स के बीच मुठभेड़ हो रही है। वहीं इसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर मिली है। मामले पर अफ्गानिस्तान के एक पत्रकार अब्दुलहक ओमेरी ने जानकारी दी कि, एक दिन पहले ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP ने पुलिस पर हमले जारी रखने की भी बड़ी धमकी दी थी।

    वहीं TTP ने मामले पर रविवार को कहा था कि, “पाकिस्तान के हर राज्य में पुलिस सिर्फ बेकसूर लोगों को पहले जेल में बंद करती है और बाद में उनको एनकाउंटर में मार भी देती है। हम अब उनसेइसी बात का बदला ले रहे हैं।” बीते एक महीने में देखा जाए तो TTP ने पुलिस पर 3 बड़े हमले किए हैं। सबसे पहले इस्लामाबाद, फिर पेशावर और दो दिन पहले कराची में। इन तीनों हमलों में कुल मिलाकर 116 पुलिसवाले मारे गए हैं। इस दौरान 3 दहशतगर्द भी ढेर हुए।

    TTP की खतरनाक धमकी 

    वहीं मामले पर पाकिस्तान के अखबार ‘द बिजनेस रिकॉर्डर’ को अंग्रेजी में भेजे एक बयान में TTP ने यह साफ़ धमकी भी दी कि, “हम पाकिस्तान की पुलिस को साफ तौर पर बता देना चाहते हैं कि वो हमारी इस जंग से बिल्कुल दूर रहे और जालिम फौज की गुलाम न बने। अगर उसने हमारे खिलाफ ऑपरेशन्स जारी रखे तो अंजाम इससे और भी खौफनाक होगा। हम पुलिस के आला अफसरों के घर और उनकी महफूज पनाहगाहों पर हमले करते रहेंगे।”

     

    TTP ने आगे यह भी कहा कि, “पाकिस्तान की सिक्योरिटी एजेंसीज को यह साफ़ तरीके से समझ लेना चाहिए कि अब वो बेकसूर कैदियों को नहीं मार सकती। हर दिन यहां फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अगर ये सिलसिला नहीं रुका तो आगे में जो हमले होंगे, वो पहले से भी ज्यादा भयानक और खतरनाक होंगे।”