शादी से पहले पाकिस्तानी दुल्हनियां ने पति से कर दी अनोखी डिमांड, लोग जानकर हुए हैरान, देखें Video

    Loading

    पाकिस्तान (Pakistan) कि एक दुल्हनियां का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन अपने पति से  एक अनोखी डिमांड करती नजर आ रही है। महिला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे जानकर लोग हैरान हैं और जमकर उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

    महिला का नाम नाइला शमल (Naila Shamal) है। वे मूलरूप से मरदान (Mardan) की रहने वाली हैं। नाइला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे जानकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसर वीडियो में नाइला कहती है कि, “वह एक लेखक हैं इसलिए उन्हें ‘हक मेहर’ के रूप में एक लाख की किताबें चाहिए। नायला का कहना है कि वह इस कुप्रथा को खत्म करना चाहती है। मुल्क में महंगाई काफी बढ़ गई है। अगर मुझ जैसे लोग इस कुप्रथा को खत्म नहीं करेंगे तो यह बढ़ती ही जाएगा। खासकर, मैं एक लेखिका हूं और मैं किताबों की कद्र नहीं करुंगी तो दूसरों से कुछ भी कैसे कह सकती हूं”।

    बता दें कि, इस वीडियो को मोना फ़ारूक़ अहमद (Mona Farooq Ahmad) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के वायरल होते ही लोग महिला की बातों को सराहनीय बता रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और महिला की खूब सराहना कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक लाख 11 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।