
पेरिस: फ्रांस (France) में नगर निकाय ‘पेरिस सिटी हॉल’ (Paris City Hall) पर 2018 में शीर्ष पदों पर अधिक महिलाओं (Women) को नियुक्त करके लैंगिक समानता बनाए रखने के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में 90,000 यूरो का जुर्माना (Fine) लगाया गया है।
पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो (Anne Hidalgo) ने मंगलवार को शहर परिषद की बैठक में जुर्माने को ‘‘अनुचित” और ‘‘असंगत” बताया। पेरिस सिटी हॉल में 2018 में 11 महिलाओं और पांच पुरुषों को शीर्ष पदों पर नियुक्त किया गया था (जो कुल पदों का केवल 30 प्रतिशत है), जिसके बाद निकाय सेवा मंत्रालय (Service Ministry) ने यह जुर्माना लगाया है।
महिलाओं की सिविल सेवा में वरिष्ठ पदों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 2013 में पारित एक कानून के तहत महिला और पुरुष दोनों की 40 प्रतिशत नियुक्ति जरूरी है। पेरिस सिटी हॉल में वरिष्ठ पदों में 47 प्रतिशत महिलाएं हैं। हिडाल्गो ने कहा, ‘‘ हां, हमें दृढ़ता के साथ महिलाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है, क्योंकि फ्रांस अब भी इस मुद्दे पर काफी पिछड़ा है।”