कैनबरा: भूत (Ghost)के वजूद को लेकर सदियों से बहस चली आ रही है। कई लोग इस बात को मानते हैं कि, भूत होते हैं। तो कई इस बात को नहीं मानते के भूत जैसी कोई चीज़ होती है। वैसे कई बार इस रहस्य को सुलझाने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा चुके हैं। कई बार कुछ असमानिया तस्वीरों या फिर कहानियों के ज़रिए भूत की दुनिया में भूतों की मौजूदगी के दावे किए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया (Australia) से एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जेक डेमार्को ने शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि, वीडियो उनके घर के बैकयार्ड (गार्डन) का है। बताया जा रहा है कि, उन्होंने कहा कि, वीडियो एक सीसीटीवी में कैद हुई असमानिया घटना है जिसमें उनका पालतू डॉग एक भूत कुत्ते (Dog Playing With Ghost Video) के साथ खेल रहा है। उनके डॉग की भूत कुत्ते के साथ खेलते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब जेक ने यह वीडियो देखा तो वह हैरान रह गए। हालांकि इस वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है उसकी सच्चाई की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक काले रंग का डॉग एक सफेद रंग के कुत्ते से खेल रहा है। सफ़ेद डॉग यहां-वहां दौड़ रहा है और काले रंग का डॉग उसके पीछे भाग रहा है। वीडियो को गौर से देखने के बाद समझ आता है कि, काला कुत्ता तो एकदम साफ दिखाई दे रहा है, जबकि सफेद रंग का कुत्ता थोड़ा नहीं बहुत धुंधला सा दिखाई दे रहा है। इसी के चलते जेक दावा कर रहे हैं कि, यह एक भूत था जो उनके डॉग के साथ खेल रहा था।