
नई दिल्ली. अपने ऑस्ट्रेलिया (Australia) प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की है। इस अहम बैठक में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी आज उठा है। वहीं बैठक के बाद PM मोदी और अल्बनीज की ओर से साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई। जिसमें PM मोदी ने बहुत ही सख्त लहजे में कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Australian PM Anthony Albanese, in Sydney pic.twitter.com/SJ9BBqJAre
— ANI (@ANI) May 24, 2023
इस अतिमहत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक में हुई बातचीत के बारे में बताते हुए आज PM मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की जा चुकी है और आज भी इस बाबत बात हुई है। ऐसी में दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को कोई भी असामाजिक या उपद्रवी तत्व अपने विचारों और एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।
#WATCH | PM Anthony Albanese and I have in the past discussed the issue of attack on temples in Australia and activities of separatist elements. We discussed the matter today also. We will not accept any elements that harm the friendly and warm ties between the India-Australia… pic.twitter.com/CJxdU64upC
— ANI (@ANI) May 24, 2023
वहीं इस बैठक के बारे में बताते हुए PM मोदी ने कहा कि, अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध T-20 मोड में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच एक जरुरी ब्रिज की तरह हैं। हमने अगले दशक को लेकर रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की और उसे नई ऊंचाइयों को ले जाने की भी बात की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Australian Prime Minister Anthony Albanese hold a candid conversation in Sydney after the two leaders issued a joint press statement. pic.twitter.com/CTkN1N8uFn
— ANI (@ANI) May 24, 2023
उन्होंने कहा कि, भारत ऑस्ट्रेलिया संबंधो का परिप्रेक्ष्य केवल दो देशों तक सीमित नहीं है। यह क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और विश्व कल्याण से भी जुड़ा है। क्वाड समिट में प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ हमने इंडो-पैसिफिक पर भी चर्चा की। भारत ऑस्ट्रेलिया सहयोग ग्लोबल साउथ की प्रगति में भी लाभकारी हो सकते हैं।
“Australia & India are working more closely together to boost renewable energy in both our countries. Our two countries already have such a strong friendship & our Indian-Australian community has contributed so much. Together with PM Modi, we’re making the ties between India &… pic.twitter.com/PpKzTL9VI3
— ANI (@ANI) May 24, 2023
इस प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे दोनों देशों में पहले से ही बहुत मजबूत दोस्ती है और हमारे भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय ने बहुत योगदान दिया है। पीएम मोदी के साथ मिलकर हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और भी मजबूत बना रहे हैं।”