रूस ने यूक्रेन को मारे गए 210 लड़ाकों के शव लौटाएं, यहां  युद्ध के हालात

    Loading

    यूक्रेन, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में चारों तरफ सिर्फ तवाही के ही मंजर  रहें हैं। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने कहा है कि, रूस ने अब तक मारियुपोल की लड़ाई में मारे गए 210 यूक्रेनी लड़ाकों के शव लौटाए हैं। सैन्य खुफिया एजेंसी ने बताया कि इनमें से अधिकतर अजोवस्ताल स्टील संयंत्र में मारे गए थे। हालांकि, एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि संयंत्र में अभी कितने और शव हो सकते हैं।

    यूक्रेन में तबाह हो चुके बंदरगाह शहर पर अब रूस का कब्जा है। रूस ने मारे गए यूक्रेनी लड़ाकों के शवों को पिछले सप्ताह लौटाना शुरू किया था। यूक्रेन ने कहा था कि, अब तक दोनों पक्षों ने 320 शवों की अदला-बदली की है, दोनों को अपने नागरिकों के 160-160 शव मिले हैं।

    हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि, रूस को इसके बाद और शव लौटाए गए या नहीं। रूस के स्टील संयंत्र पर पूरी तरह से कब्जा करने से पहले करीब तीन महीने तक यूक्रेनी लड़ाकों ने रूस के जमीनी, हवाई और समुद्र से किए गए हमलों का डटकर मुकाबला किया था।(एजेंसी)