Russia Ukraine War Live Updates | यूक्रेन के रक्षा बोले-जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह... | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटFebruary, 24 2022

यूक्रेन के रक्षा बोले-जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह…

ऑटो अपडेट
द्वारा- Subhash Yadav
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Asif Sayed
सीनियर कंटेंट राइटर
14:10 PMFeb 24, 2022

यूक्रेन के रक्षा बोले-जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह...

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है: रॉयटर्स

13:28 PMFeb 24, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा, कही ये बात

जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति आज रात मेरे पास आए और अभी-अभी हमारी बातचीत खत्म हुई है। उन्होंने रूसी सैन्य बलों के इस हमले की निंदा की। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने उन्हें उन कदमों के बारे में बताया जो हम आज रात UNSC में उनकी निंदा करने के लिए उठाने वाले हैं।

13:07 PMFeb 24, 2022

यूक्रेन में घुसे रूसी टैंक, 7 लोगों की मौत; 9 हुए घायल

यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 7 लोग मारे गए और 9 घायल हुए: रॉयटर्स

12:57 PMFeb 24, 2022

अमेरिकी दूतावास ने यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा 'सैन्य अभियान' की घोषणा के बाद अमेरिकी दूतावास ने यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट की घोषणा की।एडवाइजरी में कहा गया है कि, यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थान पर ही रहें।

12:55 PMFeb 24, 2022

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा- ब्रोवरी, कीव में 1 की मौत, 1 घायल

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी, कीव में 1 की मौत, 1 घायल। पूरे यूक्रेन में गोलाबारी: रॉयटर्स

12:52 PMFeb 24, 2022

अलगाववादियों का कहना है कि वे अब यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में दो शहरों को नियंत्रित करते हैं: रॉयटर्स

रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि वे अब यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में दो शहरों को नियंत्रित करते हैं: रॉयटर्स

12:27 PMFeb 24, 2022

रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला, राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका नाटो को दी चेतावनी

रूसी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमला किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमले की निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'

 

12:24 PMFeb 24, 2022

यूक्रेन का दावा-हमने मार गिराए रूस के पांच विमान

यूक्रेन की सेना ने बताया कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है: रॉयटर्स

12:20 PMFeb 24, 2022

रूस ने मिसाइलों से यूक्रेन का एयरबेस और सैन्य अड्डा उड़ाया; भारत ने दी ये प्रतिक्रिया

Loading

कीव: यूक्रेन पर रूस का सैन्य (Russia Ukraine War) एक्शन लगातार जारी है। यूक्रेन पर रूस की तरफ से हवाई हमले किये जा रहे हैं। अब रूस ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को तबाह किया है। रूस ने यह भी कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों को टारगेट नहीं किया गया है। दूसरी ओर यूक्रेन ने भी कहा है कि वह पीछे नहीं हटने वाला है। 

वहीं रूस के सैन्य एक्शन के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी रुसी भाषा में संबोधन किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोग शांति चाहते हैं। लेकिन अगर हम पर हमला किया गया, हमारे देश को हमसे छीनने की कोशिश की गई तो हम अपना बचाव करेंगे। जब भी आप हमपर अटैक करेंगे हमारा सीना ही देखेंगे, पीठ नहीं। 

गौर हो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया है। साथ ही अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। इससे पहले खबर आई थी कि यूक्रेन में कई जगहों पर धमाका किया गया हैं। 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.