Serial killer's craze took the lives of 70 innocent people, his severed skull is locked inside the jar for 181 years
Photo -Twitter

    Loading

    लिस्बन : आपने कई अलग अलग तरह के सीरियल किलर (Serial killer) की कहानी तो सुनी होगी, लेकिन आज जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। शायद आपने इससे पहले ऐसे किसी सीरियल किलर के बारे में नहीं सुना होगा। जिसकी मौत के 181 साल बाद भी उसकी खोपड़ी को कांच के जार के अंदर बंद करके रखा गया है। 

    मौत का मचाया आतंक

    दरअसल यह कहानी एक ऐसे खतरनाक सीरियल किलर की है जिसने पैसो के लालच में गरीब किसानो को अपना निशाना बनाना शुरू किया। उनके साथ लूटपाट कर उनके पैसे हड़प लेता था। अगर कोई उसका विरोध करे तो उसे चाकू से मार देता था। इस सीरियल किलर की वजह से पुरे लिस्बन शहर (Lisbon city) के इलाकों में मौत का आतंक मचा हुआ था। 

    कौन है ये सीरियल किलर?

    आपको बता दें इस सीरियल किलर का नाम डिओगो (Diogo) है और लिस्बन शहर पुर्तगाल की राजधानी है। जानकारी के मुताबिक पहले तो पुलिस वालो को लगा की किसान आत्महत्या कर रहे हैं। क्यों की उस समय में विज्ञान आज के जितना आगे नहीं था इसलिए मौत का सही कारण जल्दी पता नहीं चलता था, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो सच्चाई जानकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। 

    फांसी की सजा हुई बंद

    बेरहमी से बेकसूर लोगों की जान लेने के लिए डिओगो को फांसी की सजा सुनाई गई। डिओगो। आप ये जानकर बेहद हैरान होंगे कि  डिओगो पुर्तगाल का वो आखिर इंसान था जिसे फांसी की सजा दी गई। क्योंकि डिओगो की मौत के कुछ साल बाद ही पुर्तगाल में फांसी की सजा को बंद कर दिया गया।

    सिर को काट कर जार में रखा 

    डिओगो की मौत के बाद उसके सिर को काटा गया और एक केमिकल के जार में रखा गया। 181 साल पहले सीरियल किलर का कटा हुआ सिर आज भी सुरक्षित है। वो इसलिए क्यों कि वैज्ञानिक डिओगो का दिमाग पढ़ना चाहते थे।