हाय सर्दी, जम गया नूडल्स और अंडा, शहर का तापमान -45°C पर लुढ़का

Loading

दुनिया भर में ठंड का सितम जारी है। इससे बचाव के लिए लोग विभिन्न जतन कर रहे हैं। सर्दी के प्रकोप से जहां सुबह व रात का पारा काफी नीचे आ गया है वहीं दिन का तापमान भी – डिग्री तक पहुंचा जाता है। ये सर्द हवाएं व कंपकंपा देने वाली ठंड जानलेवा है। वहीं साइबीरिया के (Novodibirsk) शहर में तापमान है -45 सेल्सियस हो चूका है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। यह फोटो नूडल्स और अंडे का है। इस कड़ाके की ठंड में नूडल्स भी जम गया है और अंडा भी। Oleg नाम के ट्विटर यूजर ने ये यह फोटो शेयर किया है।

लोग इस फोटो पर गजब का रिएक्शन दें रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि स्कूल या फिर कॉलेज जाने पर क्या होगा। भाई आदमी जम जाएगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि, हम 17 डिग्री पर नहाना छोड़ देते हैं। दूसरे व्यक्ति ने लिखा आईला जादू!