nasa
Pic : NASA

    Loading

    नयी दिल्ली/केप केनवरल (अमेरिका). सुबह की बड़ी खबर के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और स्पेसएक्स (SpaceX) ने अब और चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना किया है। लेकिन इस बार इस उड़ान की लगाम एक भारतीय के हाथ में है।

    जी हाँ, भारतीय अमेरिकी राजा चारी इस बार इस मिशन के कमांडर हैं। हालाँकि खराब मौसम और कई कारणों के चलते काफी विलंब के बाद आखिरकार बीते बुधवार को स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) को लेकर रवाना हुआ है। वहीं स्पेसएक्स के मुताबिक क्रू ड्रैगन कैप्सूल आज ऑर्बिटिंग लैब में सफलतापूर्वक डॉक हो चूका है।

    इधर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बताया कि बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए चार लोगों में जर्मनी के एक मैथियस मौरर भी शामिल हैं, जिन्हें अंतरिक्ष जाने वाला 600वां व्यक्ति करार दे दिया गया है। उन्हें और नासा के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अब अगले 24 घंटे के अंदर अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंच जाना चाहिए।

    एक भारतीय है इस मिशन का कमांडर 

    गौरतलब है कि मैथियस मौरर के अलावा तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। इसे क्रू 3 नाम दिया गया है। इस उड़ान में 44 साल के भारतीय अमेरिकी राजा चारी भी हैं, जो अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू जेट के प्रशिक्षित पायलट हैं। वह इस मिशन कमांडर बनाए गए हैं। ख़बरों के मुताबिल चारी और उनके साथी यहाँ कुछ वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे और परिक्रमा अनुसंधान प्रयोगशाला का रखरखाव भी करेंगे।

    इधर कंपनी के क्रू -3 मिशन के हिस्से के रूप में जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में ले जाने वाला एक नया स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल आज ऑर्बिटिंग लैब में सफलतापूर्वक डॉक हो चूका है, इस बाबत स्पेसएक्स ने पुष्टि भी की है।

    खराब मौसम से उड़ान में हुई देरी

    हालाँकि  खराब मौसम के चलते  रॉकेट को उड़ान भरने में काफी देरी भी हुई थी। बीते बुधवार रात बूंदाबांदी के बीच चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कहा था। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के साफ होने का पहले ही पूर्वानुमान लगाया था और वैसा हुआ भी।

    2 दिन पहले ही लौटा था स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान

    पता हो कि 2 दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान (SpaceX Spacecraft) से 4 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था। नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट 2 दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे। V3 करीब 200 दिन अंतरिक्ष केन्द्र में बिताने के बाद पृथ्वी वापस लौटे थे।