Strong earthquake tremors in Gujarat's Rajkot of 3.4 magnitude

    Loading

    टोक्यो. जापान (Japan) के उत्तरी-पश्चिमी चिबा प्रांत में गुरुवार शाम को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। इस बात की पुष्टि संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने की है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि चिबा प्रांत राजधानी टोक्यो (Tokyo) के पूर्व में स्थित है।

    संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.9 रही और इसका केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर नीचे रहा। इससे पहले जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की थी और भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर अंदर बताया था।

    मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक महसूस किए गए। झटके बहुत तेज थे। जिससे लोग घबराकर घरों के बाहर निकला आए। कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि जब भूकंप के झटके लग रहे थे, तब ऐसा लगा कि घर उखड़ने वाले हैं। दीवारों और अलमारियों से फोटो फ्रेम, गिलास और बर्तन गिर गए। हालांकि अच्छी बात यह रही कि भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    वहीं भूकंप के कारण इलाके में बिजली गुल हो गई है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने कहा कि टोक्यो में 250 घरों में बिजली नहीं है।