texas-shooting-more-than-100-schools-shot-in-five-years-in-america

अमेरिका में पिछले कई सालों से स्कूलों में गोलीबारी हुई है।

    Loading

    ह्यूस्टन (अमेरिका): अमेरिका (America) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां में टेक्सास राज्य (Texas Shooting) के एक प्राथमिक स्कूल में 18 साल के एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 मासूम बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। यह पहली बार नहीं हैं, जब अमेरिका में किसी स्कूल में इस तरह की गोलीबारी हुई है। अमेरिका में पिछले कई सालों से स्कूलों में गोलीबारी हुई है।

    आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, इस साल अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की 200 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।बता दें कि, अमेरिका में स्कूलों को निशाना बनाया जाता है।

    पिछले कुछ आंकड़ों को देखें तो, टेक्सास राज्य में सबसे ज्यादा स्कूल के अंदर गोलाबारी की जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साल 2016 में टेक्सास के अल्पाइन स्कूल में भी इसी तरह की गोलीबारी हुई थी। जिसमें एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2018 में टेक्सास के सेंट फे स्कूल में 17 साल के हमलावर ने बच्चों पर गोलियां चलाई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में भी टिम्बरव्यू स्कूल में गोलीबारी हुई। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई।

    टेक्सास राज्य के अलावा अमेरिका के अन्य स्कूलों में भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2012 में अमेरिका के न्यू टाउन के सैंडी हुक स्कूल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 20 स्कूली बच्चे व छह शिक्षक शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में मिशिगन हाईस्कूल में फायरिंग हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

    अमेरिका के स्वतंत्र डेटा संग्रह करने वाले संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में साल 2022 में अब तक 212 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2022 में 611 जगह गोलीबारी हुई तो 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया। 

    आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 में अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 34 घटनाएं सामने आईं। 2020 में 10 स्कूलों तो 2018 व 2019 में 24-24 घटनाएं सामने आईं। वहीं 2022 में अब तक 27 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। 

    बता दें कि, अमेरिका में लगातार इस तरह की घटनाएं घटने के पीछे यहां का गन एक्ट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं। अमेरिका में ‘गन कल्चर’ का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, 18 साल की उम्र से कोई भी राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीद सकता है। वहीं, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए।