photo- ani
photo- ani

    Loading

    अंकारा: तुर्की और सीरिया (Turkey and Syria) में भूकंप (earthquake) से मरने वालों की संख्या 28,000 से अधिक हो गई है। मौत का आंकड़ा नहीं रुक रहा है। हर घंटे मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में पहले 5 लोगों की मरने की खबर आई थी इसके बाद हर घंटे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब 28000 से अधिक लोग भूकंप से मारे जा चुके हैं। भारत सहित दुनिया भर के तमाम देश तुर्की और सीरिया की मदद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जैसे जैसे मलबे साफ़ होंगे मृतकों की संख्या और बढ़ेगी। यही नहीं अस्पताल में गंभीर लोगों की मौत नहीं रुक रही है। इस प्राकृतिक आपदा में करीब एक लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। हजारों इमारतें पल भर में मलबे में बदल गई। 

    तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। यहां मौत का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इमारतों के मलबे में लगातार लाशें मिल रही है। दोनों देशों में भूकंप से अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या भी करीब एक लाख  के करीब पहुंच गई है। 95 से ज्यादा देश (countries) यहां मदद भेज रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) जारी है।

    तुर्की और सीरिया में हालात काफी खराब है। हजारों लोग बेघर हुए हैं, हजारों लोगों ने शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, मस्जिदों और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली है। दोनों देशों में काम करने वाले मानवीय सहायता समूह ने चेतावनी दी कि भूकंप का “लंबे समय तक असर” रहेगा और बचाव अभियान खत्म होने के बाद महीनों या वर्षों तक दान देने की आवश्यकता है।