(Image-Netflix)
(Image-Netflix)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार ऐसी चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती है जिसे जानकर हम दंग रह जाते है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों अमेरिका से सामने आया है जिसे जानते ही आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां हुआ ये कि एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का बाप निकला और इतना ही नहीं बल्कि अभी भी यह गिनती जारी है की आखिर इस डॉक्टर की और कितनी संतान है। यह मामला के बारे में जानकर हर कोई हैरान है.आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा… 

    क्या है माजरा  

    अब आप कहेंगे कि भला एक डॉक्टर इतने बच्चों का बाप कैसे बन गया? तो इसका भी जवाब हम आपको दे रहे हैं। दरअसल वह अपने यहां आने वाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। इस मामले को लेकर अब नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, इस वजह से ये मामला अब दुनिया के सामने आ गया है। जैसा की हमने आपको बताया  यह चौंका देने वाला मामला अमेरिका के Indianapolis का है। 

    Our Father से हुआ खुलासा

    दरअसल हुआ ये कि यहां के डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स ने ‘Our Father’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था, जिससे उन्हें संतान होती थी। 

    डॉक्टर महिला मरीजों में डालता था स्पर्म 

    बता दें कि इस बात कि पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड को लगाई उसने फिर यह मामला उजागर किया था। बता दें कि स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना dna टेस्ट किया। जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं, लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं, इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा। जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। जिस वजह से आज इस डॉक्टर के १०० से ज्यादा बच्चे है। 

    डॉक्टर के एक बेटी ने कहा 

    अमेरिका में इस डॉक्टर पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री में उनकी बेटी जैकोबा ने इस बारे में विस्तार से बताया है। मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। इस बारें में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा- मैं बस अपनी मां के लिए बुरा फील कर रही थी। यह बात स्वीकार करना वकाई में ये बच्चे के लिए और उसके मां के लिए बहुत ही बड़ी और दुखद है। 

     

    एक बेटी के मां ने कहा… 

    मैट की मां लीज व्हाइट ने कहा- जब मैट का DNA टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ है और मुझे पता भी नहीं चला। डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था।न जाने इस डॉक्टर ने कितनी महिला को प्रेग्नेंट किया है, जिसकी अब भी गणित जारी ही है।  

    कोर्ट में गया मामला 

    हैरान कर देने वाले यह मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया और उसे छोड़ दिया गया। साल 2018 में एक कानून पास किया, जिसके तहत Indiana में अवैध स्पर्म दाताओं को गैरकानूनी माना जाएगा। हालांकि इसे लेकर अमेरिका में अब तक कोई फेडरल लॉ नहीं है। लेकिन अब इस मामले ने अमेरिका के लोगों को चुना दिया है। इसमें और भी एक बता चौंकाने वाली सामने आई है कि घर पर DNA टेस्टिंग के जरिए यह भी पता चला है कि ऐसे 44 डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने मरीजों को अपने स्पर्म के जरिए प्रेग्नेंट किया है।