इंसानियत शर्मसार: लड़की से खुदवाई कब्र, फिर मारी गोली और कर दिया दफ़न, जानें इस दरिंदगी का कारण

    Loading

    ब्राज़ील: आज के समय में ऐसे कई घटना सामने आती है, जिसे जानकर लोगों का इंसानियत (Humanity) पर से ही भरोसा उठते जा रहा है। कुछ ऐसा ही एक मामला ब्राज़ील (Brazil) से सामने आया है, जिसे जानकार आपके होश तो उड़ (Shocking News) ही जाएंगे, साथ ही आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक लड़की की लाश समंदर किनारे (Beach) दफन मिली। इस लड़की की गोली मारकर हत्या की गई थी। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की जिस कब्र (Grave) में दफ़न (Burial) थी वह कब्र उसने ही खुद खोदी थी। 

    कब्र खोदने के लिए किया मजबूर 

    ‘द सन यूके’ के अनुसार, ये वारदात ब्राजील के Santa Catarina राज्य की है। समुद्र किनारे जिस लड़की की लाश मिली है उस लड़की का नाम अमांडा अल्बाच (Amanda Albach) है, जिसकी उम्र महज़ 21 साल थी। अल्बाच अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में गई थी, लेकिन उसके बाद उसके साथ जो हुआ वह चौंका देने वाला था। पुलिस ने जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि ‘मृत लड़की को हत्यारों ने खुद अपनी कब्र खोदने के लिए मजबूर किया था। फिर उसे गोली मारकर उसको उसी कब्र में दफना दिया गया।’ 

    क्या थी हत्या की वजह? 

    पुलिस प्रमुख, ब्रूनो फर्नांडीस ने बताया कि, अल्बाच अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थी। उस पार्टी में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो कथित रूप से ड्रग्स के धंधे से जुड़े थे। उन्ही लोगों की अल्बाच ने कुछ तस्वीरें ले ली थी। जो उन लोगों को पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन लोगों ने अल्बाच की हत्या करने की ठान ली और उसे बेदर्दी से मार डाला। 

    कब्र खुदवाई, गोली मारी और दफन किया

    जब अल्बाच पार्टी से नहीं लौटी तो उसके घरवाले काफी परेशान हो गए। उसके घरवालों ने उसे फ़ोन भी लगाया, लेकिन उसका नंबर बंद जा रहा था। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। फिर पुलिस जांच में जुट गई और एक संदिग्ध ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने अल्बाच की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों संग अल्बाच की गोली मारकर हत्या की थी। साथ ही उसने ये बताया कि उसने अल्बाच से पहले उसकी कब्र खुदवाई थी। फिर गोली मरी और उसे वहीं दफन करके वहां से फरार हो गए।