
बर्गर (Burger) एक ऐसी डिश (Dish) है जिसे बहुत से लोग पसंद करते हैं। इसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। इसे खाने के लिए लोग स्ट्रीट स्टाल (Street Stall) से लेकर महंगे रेस्टोरेंट (Expensive restaurants) में भी जाना पसंद करते हैं। इसे आलू टिक्की और चटपटे मसलों के साथ बनाया जाता है। वहीं बर्गर का नाम सुनते ही लोगों को मैक्डोनाल्ड (McDonald)का भी ख्याल आता है, जो दुनियाभर (Whole world) में इसके लिए फेमस (Famous) है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सोने (Gold) से बनाया गया है। यह सोचने में भी अजीब है कि सोने का बर्गर कैसा होगा, कैसे खाया जाएगा, इसकी कीमत (Price) क्या होगी, ऐसे ही बहुत से सवाल (Question) आपके मन में उठ रहे होंगे। तो चलिए आपके सारे सवालों को आज हम दूर करते हुए बताते हैं कि क्या है ये सोने का बर्गर (Gold Burger) और इसकी कीमत कितनी है….
View this post on Instagram
कोलंबियन रेस्टोरेंट का खास बर्गर-
बर्गर खाने के शौकीन लोगों को लुभाने के लिए एक कोलंबियन रेस्टोरेंट ने 24 कैरेट गोल्ड का बर्गर तैयार किया है, जिसे लोग सोने का बर्गर भी कह रहे हैं। इस सोने के बर्गर का नाम ओरो मैककॉय रखा गया है। इसे बेचने कि शुरुआत 27 नवंबर से की गई है। इसे देखने और खाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
क्या सच में बना है सोने से?
View this post on Instagram
24 कैरेट गोल्ड के बर्गर को चीज़ी सॉस और टॉपिंग्स के साथ डबल मीट और डबल चीज़ को डाल कर बनाया गया है। इसमें 24 कैरेट सोना भी डाला गया है। यह दिखने में सुनहरा है और इसे खाने वाले लोगों के अनुसार यह बेहद टेस्टी भी है, साथ ही दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। इस कमाल के बर्गर को देखने के लिए कस्टमर्स की भीड़ इस रेस्टोरेंट में पहुंच रही है। वहीं यहाँ जमा लोगों की भीड़ यह भी पूछ रही है कि क्या सच में यह सोने से बना हुआ है।
24 कैरेट गोल्ड बर्गर की कीमत-
View this post on Instagram
सोशल मीडिया 24 कैरेट गोल्ड बर्गर की तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग इसकी कीमत जानने के लिए बेताब हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसे खाने से ज़्यादा इसकी कीमत जानने वालों की भीड़ अधिक देखी जा रही है। इस कोलंबियन रेस्टोरेंट में सोने के बर्गर की कीमत ‘4191 रुपए’ है। इसे बनाने वाली ‘शेफ मारिया पाउला’ बताती हैं कि इसे पहले प्लास्टिक में पैक किया जाता है और फिर उसके बाद इस पर सोने की परत चढ़ाई जाती है।
कोरोना में हुए नुकसान से निपटने का तरीका-
इस कोलंबियन रेस्टोरेंट को कोरोना कि वजह से बहुत नुकसान झेलना पड़ा था। जिसकी भरपाई के लिए इस रेस्टोरेंट ने अलग और अनोखा तरीका ढूंढा और सोने का बर्गर बना डाला। साथ ही इस 24 कैरेट गोल्ड बर्गर के चाहने वालों कि भी अब कोई कमी नहीं है, वायरल तस्वीरों में भी इस बर्गर को बहुत लाइक किया जा रहा है।