( Image-Instagram/sasseecassee89)
( Image-Instagram/sasseecassee89)

    Loading

    नई दिल्ली: प्यार सब चीजों से परे है। इसमें न रंग देखा जाता है और नहीं रूप देखा जाता है। कहां जाता है कि प्यार अंधा होता है, और अब इस कहानी को जानने के बाद आप भी कहेंगे कि वाकई में प्यार अंधा होता है। जब कोई इंसान किसी के प्यार में होता है तो उसे उस शख्स में किसी भी तरह की कमियां नजर नहीं आती। जी हां ऐसा ही अमेरिका में हुआ है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    लंबाई को लेकर लोगों ने किया ट्रोल 

    सबसे आसान काम होता है किसी की बुराइयां करना और यही ज्यादातर मामलों में देखा जाता है। भले ही दो इंसान एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगते हैं, मगर दूसरों को कई बार प्यार समझ नहीं आता और न ही उनकी भावनाएं समझ में आती है, इसी वजह से वो किसी ना किसी तरीके से उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। जी हां एक प्रेमी जोड़े को ऐसी ही परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि अमेरिका के एक कपल के साथ हो रहा है। इस कपल में अजीब बात ये है कि गर्लफ्रेंड सिर्फ 2 फीट 10 इंच की है जबकि बॉयफ्रेंड 5 फीट 7 इंच का है। अब इस बात को लेकर लोग बहुत ट्रोल कर रहे है। 

    नहीं पड़ता कोई भी फर्क

    आपको बता दें कि सिर्फ 2 फीट 10 इंच लंबाई वाली 32 साल की सैसी केसी(Sassee Cassee) (32 year old smallest stripper) सबसे छोटे कद की स्ट्रिपर (world’s smallest stripper) के नाम से बहुत मशहूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो एडल्ट वीडियोज में काम करती हैं और बार में स्ट्रिपर के तौर पर भी नौकरी करती हैं। बता दें कि  सैसी और उनके बॉयफ्रेंड में 13 साल का फर्क है। 19 साल के ब्लेक (Blake) (19 year old boy) , सैसी से बेइंतहा प्यार करते हैं और उन्हें स्ट्रिपर छोटा कद, और ज्यादा उम्र जैसी तमाम बातों से भी उन्हें बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता है। 

    (Photo-Instagram/sasseecassee89)

    सैसी को लेकर बॉयफ्रेंड ने कही ये बात 

    कहते है ना जब हम खुद में आत्मविश्वास रखते है, तो कोई भी चीज हमारी हिम्मत कम नहीं कर सकती। बता दें कि डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लेक ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बुरे कमेंट पढ़ने को मिलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग उन्हें अक्सर भद्दी-भद्दी बातें बोलते हैं। मगर इस बारे में ब्लेक का कहना है कि उन्हें इससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। वो उस लड़की से बहुत प्यार करते है और अब सैसी से जल्द ही शादी भी करना चाहते हैं। 

    ब्लेक का सैसी को लेकर यह कहना है कि वह बहुत कोमल हृदय की महिला हैं। उसने कहा कि वो उन्हें खुश रखती है और यही उनके लिए काफी है। उन्हें ना ही सैसी के कद से फर्क पड़ता है, ना उनके प्रोफेशन से और ना ही उनकी ज्यादा उम्र से फर्क पड़ता है। वकाई प्यार में सब जायज होता है।

    ( photo- Instagram/sasseecassee89)

    सैसी ब्लैक से करती है बेइंतहा प्यार 

    अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए सैसी ने भी कहा कि ब्लेक उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनसे बहुत प्यार करते है। सैसी ने बताया कि जब ब्लेक और उनकी पहली बार बात हुई तब वो वेगास में एक परफॉर्मेंस के लिए गई थीं। उस वक्त ब्लेक ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा था कि वो क्या करती हैं। सैसी ने उनके सवाल का जवाब दिया था कि वो सबसे छोटी स्ट्रिपर के तौर पर जानी जाती हैं।सैसी के इस बात पर  इसके बाद ब्लेक ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

    आपको बता दें कि सैसी जब छोटी थीं तब डॉक्टरों ने डायगनोस किया कि उन्हें कार्टिलेज हेयर हाइपरप्लेसिया है। इस कंडीशन में हड्डियों की लंबाई नहीं बढ़ती जिससे इंसान का कद नहीं बढ़ता है। इसलिए सैसी का कद छोटा है। लेकिन इससे ब्लैक को कोई फर्क नहीं पड़ता।