FATF grey-list pakistan-removed-from-Financial Action Task Force-grey-list
File Photo

    Loading

    पाकिस्तान : पकिस्तान (Pakistan) में आज आजादी (Independence) का जश्न (Celebrate) मनाया जा रहा है। पाकिस्तान को आज आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत (India) का हिस्सा रह चुके पाकिस्तान को भारत के साथ एक ही दिन आजादी मिली थी। लेकिन क्या आप जानते है कि पाकिस्तान में भारत से 1 दिन पहले यानी 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे क्यों मनाया जाता है? तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

    दरअसल, पड़ोसी देश पाकिस्तान का भारत से एक दिन पहले आजादी दिवस मनाने के पीछे कई तर्क दिए जाते हैं। इसको लेकर सबसे पहला तर्क यह दिया जाता है कि 14 अगस्त, 1947 को कराची में सत्ता-हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ था और दूसरा तर्क यह है कि 14 अगस्त, 1947 को रमजान का 27वां दिन था। रमजान को मुसलमान लोग काफी पवित्र मानते हैं। 

    गौरतलब है कि तीसरा और सबसे मुख्य कारण यह माना जाता है कि पाकिस्तान का समय भारत के समय से आधे घंटे पहले चलता है। इसलिए जिस दिन आजादी की घोषणा की गई थी। उस वक्त पाकिस्तान का समय भारत की घड़ी से आधे घंटे आगे चल रहा था। जब आजादी की घोषणा की गई तो उस वक्त पकिस्तान में 11.30 मिनट और भारत में रात के 12.00 बज रहे थे। जिस वजह से दोनों देशों में आजादी अलग-अलग दिन मनाई जाती है।