Happy Birthday Ivanka Trump

    Loading

    वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व  राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी (Daughter) इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) इस साल अपना 40वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। इवांका ट्रंप का जन्म न्यूयॉर्क (New York) के मैनहट्टन (Manhattan) में 30 अक्टूबर 1981 को हुआ था। इवांका डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के साथ एक बिजनेस वूमेन (Business Woman), रियलिटी शो की स्टार, एक फैशन ब्राण्ड की संस्थापक भी हैं साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार भी है। 

    इवांका डोनाल्ड ट्रम्प की पहली पत्नी, इवाना की बेटी हैं। उन्होंने 2009 में रियल एस्टेट डेवलपर जेरेड कुशनर से शादी की। दोनों  तीन बच्चों के माता-पिता है। इवांका परिवार की पहली यहूदी सदस्य हैं, जिन्होंने अपने पति, जेरेड कुशनर से शादी करने से पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।

    इवांका कि चर्चा अकसर अमेरिकी मीडिया में होती रहती है

    गौरतलब है की पिता डॉनल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के दौरान  इवांका ने महिला वोटरों को रिझाने की रणनीति बनाकर एहम भूमिका निभाई थी। नतीजतन 8 नवंबर  2016 को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। इवांका ने करीब 14 साल की उम्र में मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था जहां कईं बड़े ब्रांडो के लिए मॉडलिंग किया था। हालांकि आगे चलकर इवांका ट्रंप ने जानी-मानी फैशन डिजाइनर बनी जहां उन्होंने अपने अधिकतर आउटफिट्स खुद ही डिजाइन किए थे। उन्होंने अपने ही नाम से एक ब्रांड भी शुरू किया जिसमें इवांका ने जूते, कपड़े और हैंडबैग जैसे वस्तुओं को बेचा है। उनके स्‍टाइल और फैशन सेंस की चर्चा अकसर अमेरिकी मीडिया में होती रहती है।

    पिता को मानती है रोल मॉडल

    वहीं इवांका ट्रंप अपने मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर अपने परिवारक कारोबार में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में ट्रंप संगठन में काम किया है। इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप को कारोबार जगत में अपना रोल मॉडल मानती है। इवांका ने द ट्रम्प कार्ड: प्लेइंग टू विन इन वर्क एंड लाइफ नाम से एक किताब भी लिखी है। जहां साल 200 9 में आई यह किताब बेस्ट सेलर रही है। 

    भारत  के  इतिहास और संस्कृति की प्रशंसक

    डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जब पहली बार भारत के दौरे पर आए थे  तो उस दौरान इवांका भी उनके साथ आई थी। इवांका का मानना है की अमेरिका और भारत दोनों ही देश आर्थिक उन्नति और सुधार को बढ़ावा दे रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं। इवांका भारत  के  इतिहास और संस्कृति की प्रशंसक और इसका सम्मान करती हैं।