आज है नेशनल चीज बर्गर डे, जानें इससे जुड़ी खास बातें

    Loading

    नई दिल्ली : खानापन के सभी लोग बेहद शौकीन होते है। भला टेस्टी और चटकारे वाला खाने को मिले तो कौन नहीं खायेगा। चीज बर्गर एक ऐसी डिश है जिसे छोटे से लेकर बड़ों तक सभी बेहद पसंद करते है। चीजबर्गर के दीवाने भी होते है जो इसे खाने का एक मौका तक नहीं छोड़ते। इसलिए हर साल चीजबर्गर डे मनाया जाता है। हर साल यह दिवस 18 सितंबर को मनाया जाता है। तो आज चीज़बर्गर डे के अवसर पर हम आपको इस दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। जानते है….. 

    हर साल चीजबर्गर दिन 18 सितंबर को मनाया जाता है इसका सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम से होता है। इस दिन अमेरिका में अनौपचारिक छुट्टी मनाई जाती है। नेशनल चीज बर्गर डे के दिन अमेरिका के लोग अपने पसंदीदा सैंडविच चीजबर्गर को खाना पसंद करते है। अगर आपने चीजबर्गर कभी खाया नहीं होगतो आपको बता दें कि चीजबर्गर बहुत मुलायम होता है।

    इसमें दो बन्स बीच में सलाद, प्याज, अचार, सरसों, और इसके सबसे ऊपर कैचप लगाकर परोसा जाता है। साथ में इसमें कई दुकानदार अपने हिसाब से मसाले भी इस्तेमाल करते है। 

    नेशनल चीजबर्गर डे का इतिहास 

    चीजबर्गर कैसे बना इसका पता लगाना तो मुश्किल है, लेकिन चीजबर्गर की शुरुवात हैमबर्गर से हुई होगी ऐसा कह सकते है। आपको बता दें कि अमेरिका में साल 1904 में सैंडविच सबसे लोकप्रिय बन गया। तब से लेकर आज तक यह अमेरिका के लोगों का पसंदीदा है। अमेरिका के लोग बड़े चाव से चीजबर्गर खाते है और इसलिए इस विशेष दिन को जमकर सेलिब्रेट भी करते है। 

    नेशनल चीजबर्गर की रोचक बातें 

    आप जानकर हैरान रह जायेंगे। सबसे पहले चीजबर्गर 2,014 पाउंड हुआ करता था। यह पहला चीजबर्गर मिनेसोटा के कार्लटन में ब्लैक बियर कैसिनो रिजॉर्ट ने बनाया था। आपको बता दें कि उस वक्त सबसे बड़ा चीजबर्गर में 40 पाउंड से ज्यादा पनीर और 16 पाउंड बेकन इस्तेमाल हुआ किया जाता था।