आज है संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान दिवस, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    Loading

    अमेरिका : दुनिया का महासत्ता कहें जानेवाले अमेरिका राष्ट्र का आज यानी 17 सितंबर को संविधान दिवस है। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान, ये अमेरिका का सर्वोच्च कानून है। अमेरिका के इस संविधान ने न केवल अमेरिकी जनता और राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा बल्कि पूरी दुनिया के सामने एक आदर्श भी प्रस्थापित किया। संविधान यह हर एक राष्ट्र की नींव होती है जिस पर पूरे राष्ट्र की व्यवस्था चलती है। जानते है अमेरिका के संविधान दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें….. 

    विश्व का पहला संविधान 

    आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान ये विश्व का पहला संविधान है। इसमें महत्वपूर्ण विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। जिसमे राज्य के स्वरूप, नागरिकों के अधिकार, शक्तियों के पृथक्करण न्यायिक पुनरावलोकन (judicial review) शामिल है। अमेरिका का यह संविधान लिखित स्वरूप में है। 

    यह संविधान 1789 में लागू हुआ था। तब से यह अब तक आवश्यकतानुसार परिवर्तित हो रहा है और इसका निरंतर विकास शुरू है। चार्ल्स ए. बीयर्ड के मतानुसार ” अमेरिका का संविधान एक मुद्रित दस्तावेज है जिसकी व्याख्या न्यायिक निर्णयों, पूर्व घटनाओं और व्यवहारों द्वारा की जाती है और जिसे समझ और आकांक्षाओं द्वारा आलोकित किया जाता है।

    संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का महत्व 

    पुरे विश्व में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का महत्व अधिक है। ये संविधान बाकी राष्ट्रों को अपने संविधान की नींव रखने में मददगार साबित हुआ है। अमेरिका को विश्व की प्रमुख शक्ति बनाने में अमेरिका के संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है।