turkey
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. इस समय बीते सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के चलते तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey-Syria Earthquake) से हालात अब बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं इस विनाशलीला में अब तक 21,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 64 हजार के करीब हो गई है। फिलहाल यहां 95 से ज्यादा देश मदद पहुंचा रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार भूकंप प्रभावित सीरिया में WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस भी आज पहुच रहे हैं।

    6 साल की बच्ची को NDRF ने सुरक्षित निकाला 

    इसी बीच भारत की रेस्क्यू टीम ने तुर्की  के नूरदागी शहर में एक 6 साल की बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है। होम मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने ट्वीट कर लिखा- ऑपरेशन ‘दोस्त’ के तहत तुर्की पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (NDRF) ने एक बच्ची को रेस्क्यू किया है।

    गौरतलब है कि तुर्की के कई शहरों में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यहां अब कुदरत की मार से परेशान लोग लोग खुद को गर्म रखने के लिए पार्क में रखी बेंच और कपड़े जला रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में लोगों को हाइपोथर्मिया होना का भी खतरा है।वहीं, सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है। यहां भूकंप से अब तक 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हुए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, सीरिया में 3 लाख लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है।

    इसके साथ ही सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए अब सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। यहां मदद करने वाली व्हाइट हेलमेट्स की टीम के अनुसार अब  मृत लोगों को एक साथ ही दफना दिया जा रहा है।

    6 फरवरी को 3 बड़े भूकंप और सब खत्म 

    • तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। 
    • तुर्की के वक्त के अनुसार , पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया था।
    • इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। 
    • तुर्की  में बीते 7 फरवरी सुबह 8.53 पर फिर भूकंप। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।