West Bengal: robbers opened fire on people after failing to loot gold loan company
Representative Image

    Loading

    इंडियाना. अमेरिका (America) में दूसरे दिन भी गोलाबारी हुई। अमेरिकी मीडिया (US Media) के मुताबिक इंडियाना (Indiana) के गैरी शहर (Gary City) में मंगलवार को एक ब्लॉक पार्टी (Block Party) में गोलीबारी (Firing) हुई। जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि, सात घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।

    गैरी पुलिस के मुताबिक मृतकों में लाफायेते (इंडियाना) निवासी मार्क्विस हॉल (26), मरेरिलविले (इंडियाना) निवासी लॉरेंस मैंगम (25) और ओलंपिया फील्ड्स (इलिनॉय) निवासी आशांति ब्राउन (20) शामिल है।

    अमेरिकी मीडिया के मुताबिक पुलिस को लगभग 12:45 बजे मिसौरी स्ट्रीट के 1900 ब्लॉक में बंदूक की गोली से घायल कई लोगों की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां उन्होंने तीन लोग मृत और सात अन्य को गोली के घावों के साथ घायल मिले। पुलिस ने तुरंत सभी को एम्बुलेंस और निजी कारों से क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती किया।

    पुलिस ने बताया कि घटना की विशालता देखते हुए आसपास की पुलिस एजेंसियों से पारस्परिक सहायता का अनुरोध किया गया था। वहीं, घटना की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को (219) 755-3855 पर मेट्रो होमिसाइड यूनिट या (866) CRIME-GP पर क्राइम टिप लाइन से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है।

    गौरतलब है कि अमेरिका में शिकागो शहर के हाईलैंड पार्क के निकट सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने गोलीबारी में शामिल 22 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।