प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    अमेरिका: आज के समय में कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जो इंसानियत को शर्मसार (Shameless Act) कर देती है। आए दिन दुनियाभर से रेप (Rape Case In World) के मामले सामने आते रहते हैं। कभी किसी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत होती है, तो कभी किसी बुज़ुर्ग महिला के साथ या फिर स्कूल-कॉलेज जाती लड़कियों के साथ। रेप के मामले थमने का ही नाम नहीं ले रहे। अब इसी बीच एक ऐसी हैरान (Shocking News) कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस खबर ने सबके होश उड़ा दिए हैं। हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं उस शख्स ने एक पालतू घोड़ी (Man Raped female Horse) को अपने हवस का शिकार बना लिया है। 

    घोड़ी के साथ रेप  

    इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह खबर सुन हर कोई अपना सिर पकड़ कर बैठ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह खबर अमेरिका (USA) के फ्लोरिडा (Florida) की है। जहां यह घिनौनी घटना को अंजाम देने वाला शख्स 57 साल का सैंटिआगो विक्टोरिया (Santiago Victoria) है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने एक पालतू घोड़ी के साथ अश्लील हरकत (Vulgar Act) की है। इसी साल 18 सितंबर को अस्तबल (Stable) की मालकिन कैथरीन एंजल (Catherine Angel) ने देखा कि उसकी पालतू घोड़ी (Female Pet Horse) के गले में एक रस्सी बंधी हुई है। घोड़ी की मालकिन ने कभी अपने घोड़ों के गले में रस्सी नहीं बांधी थी। 

    CCTV  से हुआ खुलासा 

    घोड़ी के गले में रस्सी देख वह समझ गई कि उसके अस्तबल में कुछ हरकत हो रही है और कोई न कोई वहां ज़रूर घुस रहा है। ऐसे में उसने तुरंत सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) खंगालने शुरू किए। जिसके बाद उसे कुछ ऐसा देखने मिला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। कैथरीन ने CCTV  में देखा कि देर रात एक शख्स अस्तबल में घुसा और उनकी पालतू घोड़ी मारिया के साथ अश्लील हरकत (Man raped female horse) करने लगा।

    फिर कुछ देर बाद वो शख्स वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह दोबारा वहां आया औरएक बार फिर उसने घोड़ी के साथ वो ही हरकत की। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा और वो फिर तीसरी बार लौटा और उसी घोड़ी के साथ उसने अश्लीलता की। जब कैथरीन ने ये पूरी घटना देखी तो उनके होश उड़ गए। 

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

    कैथरीन ने लगभग 10 दिन बाद पुलिस में इसकी शिकायत की। 5 अक्टूबर को कैथरीन ने पुलिस को यह साड़ी घटना की जानकारी दी। आरोपी एक वेल्डिंग कंपनी में काम करता है और अस्तबल के पास ही गाड़ी खड़ी करता है। पुलिस ने सैंटिआगो को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है, लेकिन उसे ये नहीं याद कि उसने उस पालतू घोड़ी के साथ यह घिनौनी कृत कितने बार किया है। फिलहाल सैंटिआगो जेल में है और उसे 56 लाख रुपये के बॉन्ड पर गिरफ्तार किया गया है।