Viral News : Bodybuilder known as Iranian Hulk is preparing to fight 'world's scariest' person, Martyn Ford
Photo:Instagram

    Loading

    तेहरान: दुनिया में ‘रियाल लाइफ हल्क’ (Iranian Hulk) के नाम से मशहूर ईरान (Iran) के बॉडी बिल्‍डर (Body Builder) सजाद घरीबी (Sajad Gharibi) जल्द ‘दुनिया के सबसे डरावने शख्स’ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्टिन फोर्ड (Martyn Ford) से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सजाद अपने आपको को मज़बूत बनाने खतरनाक वर्क आउट कर रहे हैं। हाल ही में सजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने महज़ एक पंच में एक बड़ी सी हड्डी के दो टुकड़े कर दिए।  

    वैसे सजाद दुनियाभर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनकी बॉडी को देख हर कोई उन्हें हॉलीवुड के सुपर हीरो हल्क के नाम से जानता है। बताया जाता है कि, सजाद का महाकाय शरीर जहां लोगों को डरा देता है, वहीं उनकी बेजोड़ ताकत लोगों को दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by iranian hulk (@sajadgharibiofficial)

    हल्‍क जिससे हॉलीवुड सुपरहीरो के रूप में एक ऐसा सुपरहीरो दर्शाया गया है, जो अपनी बॉडी, शारीरिक ताकत और स्‍पीड से भरपूर है। सजाद की तस्वीरें देख उनका शरीर इस तरह का लगता है। सजाद ने 2019 में मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था। तब रिंग में उनका मुकाबला ब्राजील के एक जाने माने बॉडी बिल्‍डर से हुआ था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Martyn Ford (@martynfordofficial)

    एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 अप्रैल 2022 को सजाद का रिंग में महामुकाबला होने जा रहा है। उनकी यह फाइट लंदन में मार्टिन फोर्ड से होगी। मार्टिन को ‘दुनिया के सबसे डरावने शख्स’ के नाम से जाना जाता है। वह भी इस फाइट की ज़ोरो से तैयारी कर रहे हैं। इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें हैं। सजाद ने इस महाजंग की तैयारी के लिए जो वीडियो इंस्‍टाग्राम पर डाले हैं, वे काफी चौकाने वाले हैं।