नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हुए मंज़र का वीडियो (Video) तेज़ी से वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को रोड पर झाड़ू लगते हुए देखा जा सकता है। शख्स झाड़ू (Broom) लगाते-लगाते अचानक कुछ सोचता है फिर झाड़ू के साथ कुंग फू (Kung Fu) करना शुरू कर देता है।
हालांकि इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स या फिर इस वीडियो से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो को देखने वाला हर कोई इस शख्स के कुंग फू मूव्स देख हैरान है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो कुछ साल पुराना है जो अब वायरल हो रहा है।
When you suddenly remember who you are… pic.twitter.com/qXb1OBHPXV
— MadeMeSmile (@MadeMe_Smile_) October 17, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स रोड पर झाड़ू लगा रहा है और वह अपने काम में काफी व्यस्त है। अचानक वह झाड़ू लगाते समय रुक जाता है और उसके बाद वह कुछ सोचता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये शख्स इसके बाद हाथ में मौजूद झाड़ू से कुंग फू करने लगता है। उसका कुंग फू करने का अंदाज़ बेहद ही प्रोफेशनल लगता है। यह वीडियो ट्वीटर पर भी शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।