putin
Pic : Twitter

    Loading

    कीव: यूक्रेन और रूस के बीच शुरू युद्ध का आज 11 वे दिन में प्रवेश कर चुका हैं। रशिया लगातार यूक्रेन पर हवाई हमले किये जारहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यकाय के अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। जिसके तहत वलोडिमिर ज़ेलेंस्की खुद रशिया के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन से सीधे बात करना चाहते हैं। 

    विनित्स्या एयरपोर्ट पूरी तरह तबाह

    यूक्रेन के मीडिया संगठन कीवपोस्ट ने खबर दी है कि रूस की सेना ने विनित्स्या पर आठ मिसाइलों से हमला किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि इस हमले में विनित्स्या एयरपोर्ट पूरी तरह तबाह हो गया है। इसके अलावा कीव में आने वाले इरपिन में रूसी सेना पर नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया  है। 

    यूक्रेन शर्ते माने तो युद्ध रुकेगा

    इसके पहले पुतिन ने फ्रांस और टर्की के राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात की है। इस बातचित के दौरान पुतिन के साफ़ तौर पर कहा है कि, अगर यूक्रेन सारी शर्त मान लें तो वह तुरंत युद्ध रोक देंगे। इसी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो से बात करते हुए पुतिन परमाणु संयंत्रों पर हमले को लेकर यूक्रेन और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ बैठक करने के लिए राजी हो गए हैं। तीनों के बीच जल्द ही वर्चुअल बैठक होगी।