Volodymyr Zelenskyy and Vladimir Putin
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जारी जंग रोज नए विवादों को जन्म दे रही है। वहीं अब इसमें  एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल पहले तो यही माना जा रहा था कि, पोलैंड पर मिसाइल रूस की तरफ से दागी गई है। लेकिन अब यह खुलासा हुआ कि, यह तो यूक्रेन की ओर से चलाई गई मिसाइल थी। वहीं अब संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले और रूसी युद्धबंदियों को गोली मारने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में अब यूक्रेन के खिलाफ जांच से जेलेंस्की चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं।

    दरअसल पौलेंड (Poland) का कहना है कि, एक रुसी मिसाइल उनके देश के पूर्वी हिस्से में गिरी थी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। लेकिन फिर समाचार एजेंसी ANI ने AP की रिपोर्ट के हवाले से दी थी कि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पोलैंड पर हमला करने वाली मिसाइल को यूक्रेन की सेना ने रूसी मिसाइल पर दागा था। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि, इस मिसाइल के रूस द्वारा दागे जाने की “संभावना कम” हैं, लेकिन वह पोलैंड की जांच में सहयोग करेंगे।

    इसके साथ ही अब कई अमेरिकन मीडिया ने भी रूसी सैनिकों को गोली मारने के एक वीडियो की पुष्टि की है। बता दें कि, जेलेंसकी पर पश्चिम देशों का अचानक दबाव बढ़ता जा रहा है। बीते दस महीने में रुस ने यूक्रेन पर क़रीब 4800 मिसाइलों से हमला किया है यानी औसतन एक दर्जन से 15 मिसाइलें, रुस ने रोज़ाना यूक्रेन पर दागी है।