Unknown genes have been identified in Corona: study

Loading

यवतमाल. जिले में विगत 24 घंटों में 94 नये पाजिटिव मामले सामने आए तो तीन कोरोनाबाधित मरीजोंके मौत हो गई. मृतकों में यवतमाल शहर के 27 वर्षीय महिला, उमरखेड शहर के 50 वर्षीय पुरुष एवं कलंब तहसील के 52 वर्षीय महिला शामिल है. नये पाजेटिव 94 में 62 पुरुष व 32 महिला है. इनमें यवतमाल शहर के 20 पुरुष व तीन महिला, यवतमाल तहसील के दोन पुरुष व एक महिला, दारव्हा शहर के 11 पुरुष व छह महिला, घाटंजी शहर के 10 पुरुष व छह महिला, आर्णी शहर के तीन पुरुष व चार महिला, दिग्रस शहर की तीन महिला, महागाव तहसील के एक पुरुष, मानोरा का एक पुरुष, मारेगाव शहर के दो पुरुष व तीन महिला, नेर तहसील की एक महिला, पांढरकवडा शहर के चार पुरुष व एक महिला, पुसद शहर के दोन पुरुष, रालेगाव शहर के दो पुरुष व एक महिला, उमरखेड शहर के एक पुरुष, वणी शहर के तीन पुरुष व तीन महिलाओं का समावेश है.

वैद्यकिय महाविद्यालय से  मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में 547 एक्टिव पाजिटिव भर्ती होकर होम आइसोलेशन में  733 उपचार ले रहें है. शुरूवात से लेकर अबतक जिले में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 7383 तक पहुंच गई है. इनमें से 6025 स्वस्थ्य होने उन्हें अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है. तो जिले में अबतक 223 कोरोनाबाधित की मौत दर्ज है. वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में 268 भर्ती है. सरकारी वैद्यकिय महाविद्यालय ने शुरुवात से लेकर अबतक 68855 सैंपल भेजे होकर इनमें से 67335 प्राप्त तो 1520 अप्राप्त है. तथा 59952 नागरिकों के सैंपल अबतक निगेटिव निकलने की जानकारी वैद्यकिय महाविद्यालय के प्रशासन ने दी है.