Corona
File Photo

Loading

यवतमाल. विगत 24 घंटों में यवतमाल जिले में चार कोरोनाबाधित मरीजों की मौत हो गई. जिले में नये से 85 नये पाजिटिव निकले है. तो वैद्यकिय महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड, विविध कोविड केअर सेंटर तथा कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती 128 लोग कोरोनामुक्त होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया. 

चार मृतकों में दिग्रस शहर के  49 वर्षीय महिला, तहसील की 77 वर्षीय महिला तथा रालेगाव शहर के  89 वर्षीय एवं घाटंजी शहर के  61 वर्षीय पुरुष का समावेश है. नये पाजिटिव निकले 85 मरीजों में 48 पुरुष तो 37 महिला है. इनमें आर्णी शहर के  चार पुरुष व एक महिला, बाभुलगाव शहर के  11 पुरुष व छह महिला, घाटंजी शहर के दो पुरुष, कलंब शहर के छह पुरुष व दो महिला,  महागाव शहर के  तीन पुरुष व एक महिला, नेर शहर के  तीन पुरुष व छह महिला, पांढरकवडा शहर के  दो पुरुष व सात महिला, उमरखेड शहर के  तीन पुरुष व आठ महिला, वणी शहर के  दो महिला, यवतमाल शहर के 13 पुरुष व चार महिला एवं यवतमाल तहसील का एक पुरुष पाजिटिव निकले है. 

वैद्यकिय महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में 556 एक्टिव पाजिटिव भर्ती होकर होम आइसोलेशन में  500 भर्ती है. शुरूवात से लेकर अबतक पाजिटिव मरीजों की संख्या 8276 हो गई है. इनमें से 6966 कोरोनामुक्त होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया. तो जिले में अबतक कुल 254 कोरोनाबाधितों की मौत की संख्या दर्ज है. वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में  271 भर्ती है. 

सरकारी वैद्यकिय महाविद्यालय ने शुरूवात से लेकर अबतक 73719 सैंपल जांच के लिए भेजे इनमें से 72675 प्राप्त तो 1044 अप्राप्त है. तथा 64399 नागरिकों के सैंपल अबतक निगेटिव निकलने की जानकारी वैद्यकिय महाविद्यालय के प्रशासन ने दी.