आर्टिकल

Published: Sep 09, 2021 12:29 PM IST

Viral Videoशाहरुख खान की सासू मां ने ‘डैडी कूल’ के गाने पर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) हमेशा सुखियो में रहती है। वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। गौरी हमेशा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में गौरी ने अपनी मां सविता छिब्बर (Savita Chhibber ) के बर्थडे के दिन एक वीडियो शेयर किया है। 

गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की बात करे तो वीडियो में उनकी मां  ‘डैडी कूल’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर गौरी ने बर्थडे विश करते हुए लिखा- ‘ऐसा कोई नहीं जो आपके स्टेप्स के साथ मैच कर सके। हैपी बर्थडे मॉम।’ साथ ही दो दिल वाले इमोजी भी बनाए। 

गौरी खान के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहें है। एकता कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे, संजय कपूर, जोया अख्तर, अमृता अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने सविता छिब्बर को बर्थडे विश किया है। गौरी के फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनकी मां को विश कर रहे है। 

आपको बता दें शाहरुख जल्द ही पठान से अपना पहला लुक शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फैंस काफी समय से शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाहरुख की जॉन के साथ टक्कर होगी क्योंकि जॉन इसमें विलेन का किरदार निभाएंगे।