आर्टिकल

Published: Sep 11, 2021 12:12 PM IST

Viral Videoशिल्पा शेट्टी ने बप्पा की आरती करते हुए शेयर किया वीडियो, बोली- जब गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर साल गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करती है। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने घर में बप्पा का आगमन किया है। आपको बता दें इस वक़्त शिल्पा शेट्टी के राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है। ऐसे  मुश्किल समय में भी एक्ट्रेस ने इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लाना नहीं भूलीं। शिल्पा हर साल की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा से गणपति बाप्पा की सेवा कर रही है। 

हाल ही में शिल्पा ने अपने बच्चों को मोदक खिलाते हुए एक तस्वीर किया था। अब शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आरती करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। शिल्पा ने गणपति बप्पा की आरती उतारते हुए उनके घर आये हुए हर संकट को हरने की प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। 

शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हर साल की तरह, इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है। शिल्पा ने आगे लिखा- ‘हमारी वार्षिक परंपरा को बनाए रखते हुए, अपने रास्ते आशीर्वाद भेजें। बप्पा की कृपा आपकी सभी बाधाओं और बाधाओं को दूर करने में आपकी मदद करें!  गणपति बप्पा मोरिया।’

आपको बता दें फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।